{"_id":"6556b8c0ff22205f290c3094","slug":"ramlala-will-sit-in-a-throne-made-of-three-kilo-gold-in-ayodhya-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भेंट में प्राप्त हुए सवा किलो सोने के छत्र से सजेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे रत्नजड़ित मखमली वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भेंट में प्राप्त हुए सवा किलो सोने के छत्र से सजेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे रत्नजड़ित मखमली वस्त्र
Fri, 17 Nov 2023 06:23 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:23 AM IST
सार
कई धार्मिक संस्थाओं व भक्तों ने रामलला के लिए सोने व चांदी के आभूषण भेंट करने की इच्छा प्रकट की है, जिस पर ट्रस्ट विचार कर रहा है।
विज्ञापन
रामलला का दरबार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए मंदिर में रामलला के ठाठ-बाट देखने लायक होंगे। प्राणप्रतिष्ठा के दौरान रामलला का श्रृंगार सोने-चांदी के आभूषणों से किया जाएगा। उनके सिर पर सवा किलो सोने का छत्र भी सजेगा। रामलला का सिंहासन भी सोने व चांदी से मंडित होगा। तीन फीट ऊंचे सोने के सिंहासन पर रामलला भाइयों समेत विराजमान होंगे। उन्हें रत्नजड़ित मखमली वस्त्र पहनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने का छत्र सेवानिवृत्त एक आईएएस अधिकारी की ओर से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा। विहिप के एक पदाधिकारी ने बताया कि आईएएस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर सोने का छत्र भेंट करने की इच्छा जाहिर की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तय हुआ है कि प्राणप्रतिष्ठा से पहले सोने का छत्र ट्रस्ट को भेंट कर दिया जाए। अन्य कई धार्मिक संस्थाओं व भक्तों ने रामलला के लिए सोने व चांदी के आभूषण भेंट करने की इच्छा प्रकट की है, जिस पर ट्रस्ट विचार कर रहा है।