{"_id":"b1f4efa924533ac012d97720f04c1214","slug":"ramgopal-is-insulting-india-says-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का अपमान कर रहे रामगोपाल: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का अपमान कर रहे रामगोपाल: भाजपा
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Sep 2014 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका यात्रा पर सपा प्रवक्ता राम गोपाल यादव की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को कहा कि जब देश की विदेश नीति की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है तो यादव कह रहे हैं कि ‘नरेन्द्र मोदी को अमेरिका ने बुलाया नहीं है। वह तो खुद जा रहे हैं’।
यादव का बयान मोदी का नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है।
यादव को कोई कष्ट है तो अन्य मुद्दों पर आलोचना करें लेकिन उन्होंने इस तरह का बयान दे डाला जैसे वह बताना चाहते हों कि इतने बड़े देश भारत की कोई हैसियत ही नहीं है।
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि विधानसभा उपचुनाव में आठ सीटें जीतने के बाद सपा नेताओं ने यह मान लिया है कि जनता का पूरा समर्थन उनके पास है।
सपा चिंता न करे उसका यह मुगालता विधानसभा के 2017 में आम चुनाव में दूर हो जाएगा।