{"_id":"5df360f18ebc3e87be2ce5f5","slug":"ram-vangaman-marg-will-be-four-lane-says-deputy-cm-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वन गमन मार्ग और अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग फोर लेन होगा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वन गमन मार्ग और अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग फोर लेन होगा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Fri, 13 Dec 2019 03:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Dec 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कौशांबी में राम वन गमन मार्ग और अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। प्रदेश में नवघोषित 11 राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद दी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राम गमन मार्ग, प्रयागराज के फाफामऊ सेतु, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग को फोर लेन बनाने पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
रखरखाव के अभाव में खराब स्थिति में पहुंच चुके नव घोषित 11 एनएचएआई मार्गों की तुरंत मरम्मत कराने पर बात हुई। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन