फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Trust general secretary Champat Rai claims that six crore devotees visited Ramlala in 18 months

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का दावा- 18 महीने में छह करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

Thu, 24 Jul 2025 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jul 2025 10:52 AM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दावा किया है कि बीते 18 महीने में छह करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Ram Mandir Trust general secretary Champat Rai claims that six crore devotees visited Ramlala in 18 months
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का स्वागत करते कथा संयोजक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मणिराम दास की छावनी में संचालित श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कथा श्रोताओं को मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक की पूरी कहानी बताई। चंपत राय के अनुसार 22 जनवरी 2024 को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 18 माह में छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि मंदिर वास्तुकला एवं तकनीक का संगम है। मंदिर एक हजार साल तक खड़ा रहे, इसके लिए कई कंपनियों की मदद ली गई है। मंदिर में एक प्रतिशत भी लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर की नींव पत्थरों की चट्टान पर निर्मित है। जमीन में वर्षा की नमी पत्थरों को नुकसान न पहुंचा पाए इसलिए नमी सोखने वाले ग्रेनाइट पत्थर का नींव में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  छांगुर के चेन्नई, लंदन और दुबई कनेक्शन को डिकोड करने में छूट रहा पसीना... बाबा के संपर्क में कैसे आई नीतू?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी में होटल कर्मी का कत्ल: बाइक पर दिखे आकाश और महिला दोस्त, विवाद हुआ और कर दी हत्या; CCTV में सबकुछ कैद


मंदिर के दरवाजे सदियों तक चमकते रहें इसके लिए सागौन की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। रामलला की मूर्ति कैसी हो इसको लेकर देश के नामी मूर्तिकारों के साथ मंथन किया गया। तीन मूर्तिकारों ने मूर्ति बनाई थी, जिसमें से एक मूर्ति का चयन हुआ, जो आज राम मंदिर के भूतल पर स्थापित है। प्रथम तल पर राम दरबार की भी स्थापना हो चुकी है।

परकोटा में छह मंदिर, सप्त मंडपम में सात मंदिर बनाए गए हैं। राम जन्मभूमि परिसर भविष्य में सामाजिक समरसता का भी बड़ा केंद्र बनकर सामने आएगा। कहा कि इस समय एक घंटे में सुविधापूर्वक रामलला के दर्शन हो रहे हैं। कथा क्रम में उत्तम स्वामी ने प्रवचन की सरिता प्रवाहित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed