लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की हत्या के मामले में पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। वहीं आरोपी आकाश तिवारी से असलहा लेकर भागे उसके मित्र आसिफ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस उसकी तलाश में है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि होटल से पुलिस ने सोमवार देर रात को सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) कब्जे में लिया था। पुलिस ने जब डीवीआर को चेक कराया तो पूरी घटना उसमें कैद मिली। फुटेज में आरोपी आकाश व उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम बाइक पर नजर आए।
2 of 9
मृतक दिवाकर का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल के बाहर आकाश का दिवाकर को गोली मारते हुए वीडियो भी मिला है। अब पुलिस इस फुटेज को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में जोड़ने की बात कह रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी आकाश ने 32 बोर के असलहे को अपने मित्र आसिफ को दे दिया था। पुलिस ने असलहा लेकर भागे आसिफ को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है।
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला मित्र के उकसाने पर भड़का था आकाश
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी आकाश और पुष्पा ने बताया कि होटल कर्मचारी दिवाकर ने न सिर्फ आकाश से झगड़ा किया था, बल्कि पुष्पा के साथ अभद्रता भी की थी। होटल से निकलकर जब दोनों बाइक से जा रहे थे, तब रास्ते में पुष्पा ने अभद्रता किए जाने के बारे में आकाश को बताया।
4 of 9
आरोपी आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुष्पा की बात सुनकर आकाश भड़क उठा और बाइक वापस मोड़कर होटल पहुंचा और दिवाकर को गाली देने लगा। दिवाकर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
5 of 9
Lucknow Murder
- फोटो : अमर उजाला
बहन की शादी के लिए होटल में शुरू की थी नौकरी
लखनऊ के चिनहट के होटल ईशान इन में काम करने वाले दिवाकर यादव (20) ने डेढ़ माह पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। उसके ममेरे भाई उदय सेन होटल में पार्टनर हैं। उदय सेन ने ही दिवाकर को नौकरी दिलाई थी। दोनों लोग होटल के पास ही कमरा किराये पर लेकर रहते थे।