फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Model Wins: Ram Mandir model wins first prize it was displayed on Republic Day at Rajpath.

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दिखाई गई राम मंदिर मॉडल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार, सम्मानित हुए अफसर

Thu, 28 Jan 2021 09:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Jan 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Model Wins: Ram Mandir model wins first prize it was displayed on Republic Day at Rajpath.
उत्तर प्रदेश को दिया गया प्रथम पुरस्कार। - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय समारोह में 26 जनवरी को दिल्ली में हुई परेड में उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क और संस्कृति विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला है। विभाग ने परेड में अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की झांकी प्रदर्शित की थी। यह पहला अवसर है जब गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने झांकी को पूरे प्रदेश में दिखाने के निर्देश दिए हैं, जहां-जहां से झांकी गुजरेगी, लोग दर्शन कर पुष्पवर्षा करेंगे।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने बताया कि झांकी में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के साथ अयोध्या की संस्कृति, पंरपरा, कला और विभिन्न देशों से अयोध्या और भगवान राम के संबंधों का चित्रण किया गया। भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाने और शबरी के झूठे बेर खाने, अहल्या का उद्धार, हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, जटायु और राम संवाद, लंका की अशोक वाटिका सहित रामायण  से जुड़े अन्य दृष्यों का जीवंत चित्रण किया गया। उन्होंने बताया कि विविड कंपनी की देखरेख में मथुरा के कलाकारों ने झांकी तैयार की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री किरन रिजूजू ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल और विभाग के निदेशक शिशिर को यूपी की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। सहगल और शिशिर ने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुरस्कार सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष यूपी की झांकी को द्वितीय स्थान मिला था। योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में मिला 47वां पहला पुरस्कार मिला है।

झांकी के लिए गीतकार वीरेंद्र सिंह ने ...जहां अयोध्या सियाराम की देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती धन्य धन्य उत्तर प्रदेश। गीत तैयार किया। निर्णायक मंडल ने गीत को ही सबसे अधिक अंक दिए। संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने वीरेंद्र सिंह का आभार जताया है। संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने कहा कि उप निदेशक वाईपी सिंह सहित पूरी टीम की मेहनत और सहयोग से झांकी को पहला पुरस्कार मिला है।
 


इसके पहले उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने ट्वीट कर अफसरों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त, सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार कल दिल्ली में मा. रक्षा मंत्री जी पुरस्कार प्रदान करेगें।

 

बता दें कि जैसे ही यह झांकी राजपथ से गुजरी कई लोगों ने खड़े होकर स्वागत किया और तालियां बजाई। वहीं, राजपथ पर झांकी का आगमन होते ही सोशल मीडिया में भी इसकी तस्वीरें वायरल हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर खुशी जताई।

उन्होंने, जहां अयोध्या सियाराम की देती समता का संदेश.., कला और संस्कृति की धरती धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश... पंक्तियां लिखकर झांकी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed