फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram katha and cultural events will be organised in Ayodhya from 8 jan to 24 march.

Ayodhya: वाराणसी की गंगा आरती की तरह भव्य होगी अयोध्या की सरयू आरती, आठ जनवरी से शुरू होगी रामकथा

Sat, 06 Jan 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

अयोध्या में आठ जनवरी को 24 मार्च तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Ram katha and cultural events will be organised in Ayodhya from 8 jan to 24 march.
अयोध्या की सरयू नदी का एक दृश्य। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश प्रदेश में माहौल राममय हो गया है। वहीं, 8 जनवरी से अयोध्या में रामकथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार को प्रमुख कथा वाचक व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी की गंगा आरती की तरह सरयू आरती को और भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 14 जनवरी से होली तक विभिन्न आयोजन होंगे। गांव, ब्लॉक, तहसील स्तर पर आध्यात्मिक स्थल व मंदिरों को सजाकर सांस्कृतिक आयोजन, रामायण पाठ, रामलीला, भजन, कीर्तन और कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में आध्यात्मिक स्थल और मंदिरों आदि में जनसहभागिता से दीपोत्सव व घर-घर में राम ज्योति जलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: अभी विराजमान रामलला को केंद्रित करके ही होंगे अनुष्ठान, जानिए किस मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस्राइल का रडार, रूस के टैंक देख दंग रह गए गए लोग, ड्रोन जैमर ने भी किया आकर्षित, PICS


अयोध्या में आठ जनवरी से प्रमुख कथा वाचक की कथाएं 24 मार्च तक चलती रहेंगी। 14 जनवरी से 24 मार्च तक सुबह छह बजे से राम की पैड़ी पर शास्त्रीय, उपशास्त्रीय गायन-वादन होगा। शाम को रामायण बैले, नृत्य नाटिका, भक्ति संगीत और लोकनृत्य आदि का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रामोत्सव के तहत अयोध्या में बाल कवि व महिला कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किस्सागोई की संगीत मय प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा, राम की पैड़ी पर सामूहिक शंखवादन का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा यूपी दिवस समारोह
प्रमुख सचिव ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस, शिल्पग्राम लखनऊ में मनाया जाएगा। इसके तहत इन तीन दिनों में सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, लखनऊ में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक शिल्प मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी 75 जिलों  के फूड कोर्ट मौजूद होंगे। ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल की अलग-अलग गैलरी, शिल्प, परिधान और व्यंजन होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और परिधान प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन में सभी क्षेत्रों के लोककलाकार और लोकगायक शामिल होंगे। प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। नई तकनीकी व एआई का भी प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed