फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections BJP will have to nine votes and SP three BJP 8th candidates make content interesting

UP: भाजपा को नौ और सपा को 3 वोटों का करना होगा जुगाड़, BJP के 8वें उम्मीदवार ने रोचक बनाया मुकाबला; समझिए गणित

Fri, 16 Feb 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

भाजपा को नौ और सपा को तीन वोटों का जुगाड़ करना होगा। भारतीय जनता पार्टी के आठवें प्रत्याशी ने मुकाबला रोचक बना दिया है। एक उम्मीदवार को जिताने के लिए 37 वोट की जरूरत है।

विज्ञापन
Rajya Sabha elections BJP will have to nine votes and SP three BJP 8th candidates make content interesting
Rajya Sabha elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को आठवीं सीट के लिए नौ और सपा को तीसरी सीट के लिए तीन वोट का जुगाड़ करना होगा। दस सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने आठवां प्रत्याशी उतार कर मुकाबला रोचक बना दिया है।
विज्ञापन


विधानसभा में मौजूदा समय में 403 में से 399 विधायक हैं। एक प्रत्याशी को जिताने के लिए 37 वोट की आवश्यकता है। एनडीए को आठ सीट जीतने के लिए 296 मत चाहिए, उनके पास करीब 287 मतों का इंतज़ाम है। ऐसे में भाजपा को संजय सेठ को राज्यसभा भेजने के लिए नौ वोट और चाहिए। 
विज्ञापन


सपा के पास 108 वोट हैं, लेकिन उनके दो विधायक जेल में बंद हैं। उन्हें मतदान की अनुमति मिलने पर संशय हैं। सपा को तीसरा जिताने के लिए 111 वोट चाहिए। यदि कांग्रेस के 2 वोट सपा को मिलते हैं तो भी 3 अतिरिक्त वोट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पास 108 वोट हैं. लेकिन उनके दो विधायक जेल में बंद हैं। उन्हें मतदान की अनुमति मिलने पर संशय हैं। सपा को तीनों प्रत्याशी जिताने के लिए 111 वोट चाहिए। यदि कांग्रेस के दो वोट सपा को मिलते हैं तो भी उन्हें तीन अतिरिक्त वोट चाहिए।

जेल में बंद हैं तीन विधायक
इसमें सुभासपा के अब्बास अंसारी जेल में हैं। यदि उन्हें जेल से आकर वोट देने की अनुमति मिलती हैं तो ही वे मतदान कर सकेंगे। अब्बास को मंजूरी मिली तो जेल में बंद सपा के विधायक इरफ़ान सोलंकी और रमाकांत यादव को भी जेल से आकर वोट डालने की मंजूरी मिलेगी। ऐसे में सम्भावना जताई जा रही है कि सरकार जेल में बंद विधायकों को वोट देने की मंजूरी का विरोध करे।

बसपा की एक वोट पर सब की नजर
राज्यसभा चुनाव में बसपा की एकमात्र वोट पर सबकी नजर है। बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा ने एनडीए का समर्थन किया था। अब देखना होगा कि राज्यसभा चुनाव में बसपा किसके साथ जाती है। बसपा किसी का समर्थन करती है या तटस्थ रहते हुए मतदान से दूर रहती है। हालांकि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने राम मंदिर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बधाई प्रस्ताव का भी समर्थन किया था और वह एनडीए विधायकों के साथ राम मंदिर के दर्शन करने भी गए थे।
 

क्रॉस वोटिंग करने पर भी सदस्यता पर नहीं पड़ेगा असर
राज्यसभा चुनाव में सभी दलों की ओर से अपने विधायकों को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया जाएगा। व्हिप के बाद सभी विधायकों को मतदान स्थल पर तैनात पोलिंग एजेंट को अपना मत पत्र दिखाते हुए मतदान करना होगा, लेकिन यदि किसी विधायक ने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की तो भी उसकी सदस्यता पर या मत पर कोई असर नहीं पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप नैयर के केस में यह फैसला दिया है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर किसी विधायक की सदस्यता को समाप्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा के वोटों का गणित

भाजपा 252
अपना दल एस 13
राष्ट्रीय लोकदल 9
सुभासपा 6
निषाद पार्टी 6

287 वोटों का गणित

  • सुभासपा के अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं, लिहाजा एनडीए के पास कुल 285 वोट हैं।
  • भाजपा को लोकतान्त्रिक दल जनसत्ता के 2 वोट मिल सकते हैं।
  • इस तरह भाजपा के पास कुल 287 वोट का गणित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed