फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections: All BJP candidates won, eight MLAs did cross voting, SP got two seats

राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी उम्मीदवार जीते, आठ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, सपा के हिस्से आईं दो सीटें

Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
सार

Rajya Sabha elections: राज्यसभा की यूपी की दस सीटों के परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़े किए गए सभी आठ उम्मीदवार जीत गए हैं। सपा के हिस्से दो सीटें आई हैं। सपा ने इस चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारे थे। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: All BJP candidates won, eight MLAs did cross voting, SP got two seats
सीएम योगी का मुंह मीठा कराते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को सपा के सात और सुभासपा के एक विधायक की क्रास वोटिंग के बीच भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए। भाजपा के आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी व डॉ. संगीता बलवंत सिंह और सपा की जया अमिताभ बच्चन और रामजी लाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की अधिसूचना घोषित होने से चंद दिन पहले भाजपा ने प्रदेश में सपा को झटका देकर न केवल एक अतिरिक्त सीट हासिल कर ली, बल्कि सात विधायकों को भी अपने पाले में शामिल कर लिया। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। 399 विधायकों को मतदान करना था, लेकिन सपा के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाईं। जबकि, सपा की एक विधायक महराजी देवी मतदान करने नहीं आईं। मतदान करने वाले 395 विधायकों में से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का मत खारिज हो गया। वैध मतों के आधार पर मतगणना की गई। भाजपा के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता के 294 और सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले।
विज्ञापन


जीतने वालों में किसे प्रथम वरीयता के कितने मत मिले
अमर पाल मौर्य (भाजपा)-38, जया अमिताभ बच्चन (सपा)-41, तेजवीर सिंह (भाजपा)-38, नवीन जैन (भाजपा)-38, आरपीएन सिंह(भाजपा)-37, रामजी लाल सुमन (सपा)-40, साधना सिंह(भाजपा)-38, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी(भाजपा)-38, डॉ. संगीता बलवंत(भाजपा)-38, संजय सेठ(भाजपा)-29
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

कुछ रहा मिले वोटों का गणित

Rajya Sabha elections: All BJP candidates won, eight MLAs did cross voting, SP got two seats
विजयी उम्मीदवारों के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने की क्रास वोटिंग
सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चुतर्वेदी, आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया। सुभापसा के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया। जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी ने मतदान नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।

भाजपा को 294 वैध मत
भाजपा के 252 विधायकों ने पार्टी प्रत्याशियों को मतदान किया है। अपना दल (एस) के 13, निषाद पार्टी के छह, रालोद के 9, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। सुभासपा के 6 में से एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद है, इसलिए मतदान करने नहीं आए। पार्टी के एक विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह सुभासपा के 4 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह और सपा के सात विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। इस तरह भाजपा के खाते में कुल 294 वोट आए।

सपा को 100 वैध मत
सपा के पास 108 विधायक हैं। उनके दो विधायक इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव जेल में बंद होने के कारण मतदान करने नहीं आए। सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। महराजी देवी मतदान करने नहीं पहुंची। ऐसे में सपा के 98 विधायकों ने मतदान किया। सपा को कांग्रेस के दो और सुभासपा के एक विधायक का मत मिला। इस तरह सपा के पास कुल 101 मत थे। सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने मतपत्र में निशान लगाने की जगह ''पी पी'' लिखा। इसलिए उनका मत खारिज किया गया। सपा के प्रत्याशियों के खाते में प्रथम वरीयता के 100 वैध मत आए।

प्रथम वरीयता के 19 मत लेकर पूर्व मुख्य सचिव हारे
सपा के आलोक रंजन को प्रथम वरीयता के 19 मत मिले। इनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में नाराजगी बताई जा रही थी। 













 

सपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Rajya Sabha elections: All BJP candidates won, eight MLAs did cross voting, SP got two seats
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
 सपा ने राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा नेता उदयवीर ने बताया कि एक विधायक का वोट बाहर से लाकर डाला गया, जबकि पूरी तरह से सक्षम एक विधायक का वोट हेल्पर की मदद से डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed