{"_id":"5d5e85058ebc3e6c3446e695","slug":"rajnath-singh-three-days-visit-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ में रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ में रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Thu, 22 Aug 2019 05:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 23 अगस्त से लखनऊ में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि रक्षामंत्री 23 अगस्त को सुबह 10:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहां से ‘स्मृतिका वार मेमोरियल’ कैंट जाएंगे। वहां 11 गोरखा रायफल रेजिमेंटल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सीएमएस विशालखंड, गोमतीनगर व शाम 5:45 बजे बालागंज के सेंट जोजफ स्कूल में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
वहीं 24 अगस्त को भी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होने सुबह 11:30 बजे सुग्गामऊ गांव, शाम 4 बजे मोतीनगर अग्रवाल कॉलेज व शाम 5:45 बजे सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई जाएंगे। 25 अगस्त को एक निजी आयोजन में शिरकत करने के बाद रक्षामंत्री दोपहर 3:50 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन