राफेल होता तो हमारे जवानों को वार करने के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती: राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि यूपीए सरकार ने 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदे। अगर राफेल हवाई जहाज होता तो भारत की धरती पर खड़े रहकर पाकिस्तान पर वार कर सकता... तब हमारे जवानों को पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के एक कॉलेज में होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यूपीए के वक्त भारत देश की नवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था पर अब भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमसे जवाब मांगते हैं जबकि उनकी सरकार में देश हर क्षेत्र में पिछड़ा रहा। इसके पहले आलमबाग में के के पैलेस में आयोजित पंजाबी सांस्कृतिक मिलन एवं सम्मान समारोह में गृहमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में लखनऊ में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। जिले के विकास के लिए हर संभव कोशिश की अब यहां की जनता ही तय करे कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि मेरी जितनी क्षमता थी पांच साल में किया। अब बारी जनता की है।
लखनऊ से प्रत्याशी घोषित होने पर पहुंचे शहर तो हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ में मिली शानदार कामयाबी का श्रेय जनता व कार्यकर्ता को
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.