{"_id":"5c9746abbdec2213f6783730","slug":"rajnath-singh-speaks-on-development-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल होता तो हमारे जवानों को वार करने के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल होता तो हमारे जवानों को वार करने के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती: राजनाथ सिंह
Sun, 24 Mar 2019 02:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि यूपीए सरकार ने 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदे। अगर राफेल हवाई जहाज होता तो भारत की धरती पर खड़े रहकर पाकिस्तान पर वार कर सकता... तब हमारे जवानों को पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के एक कॉलेज में होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यूपीए के वक्त भारत देश की नवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था पर अब भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमसे जवाब मांगते हैं जबकि उनकी सरकार में देश हर क्षेत्र में पिछड़ा रहा। इसके पहले आलमबाग में के के पैलेस में आयोजित पंजाबी सांस्कृतिक मिलन एवं सम्मान समारोह में गृहमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में लखनऊ में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। जिले के विकास के लिए हर संभव कोशिश की अब यहां की जनता ही तय करे कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि मेरी जितनी क्षमता थी पांच साल में किया। अब बारी जनता की है।
Trending Videos
लखनऊ से प्रत्याशी घोषित होने पर पहुंचे शहर तो हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ में मिली शानदार कामयाबी का श्रेय जनता व कार्यकर्ता को
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन