{"_id":"5bd2e5c6bdec2269a414f658","slug":"rajnath-singh-speaks-on-cbi-issue-raised-by-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि कांग्रेस कभी जनहित के मुद्दों पर सड़क पर नहीं उतरती है और अब जब सीबीआई मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है तो उस पर प्रदर्शन और बयानबाजी कर राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझते हैं तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई डारेक्टर आलोक वर्मा को हटाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से देश भर में सीबीआई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि वर्मा राफेल मामले की जांच कर रहे थे इसलिए मोदी सरकार ने उन्हें हटा दिया।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जांच चल रही है ऐसे में कांग्रेस को रिपोर्ट आने तक का तो इंतजार करना चाहिए लेकिन कांग्रेस इस मसले पर शोर मचाकर समय खराब कर रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। वह रेलवे प्रादेशिक को-ऑपरेटिव बैंक के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चारबाग रवींद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बैंक ने अपनी सेवाएं देते हुए सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं जो कि बताता है कि इसकी बुनियाद बहुत मजबूत है।
वहीं, उन्होंने बैंकों से फ्रॉड करने वाले भगोड़ों पर कहा कि जो लोग देश की जनता की गाढ़ी कमाई लेकर भागे हैं। उनके खिलाफ अध्यादेश आ चुका है। ऐसे लोगों की सम्पत्ति जब्त कर पाई-पाई वसूली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 1969 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था लेकिन इसके आपेक्षिक परिणाम नहीं मिल सके। देश की जनता की जो उम्मीदे थीं वो पूरी नहीं हुई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने की जगह उनका सरलीकरण किए जाने की आवश्यकता है। जिसका वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है।