फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh says new UP id essential for new India.

किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र देकर राजनाथ बोले, नए भारत के लिए नए यूपी का निर्माण जरूरी

Thu, 17 Aug 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says new UP id essential for new India.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नए भारत के निर्माण के लिए नए यूपी का निर्माण करना होगा। बिना इसके नए भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। आज चीन प्रति हेक्टेयर 6000 किलो अनाज का उत्पादन करता है जबकि भारत में यह सिर्फ 2000 किलो तक सीमित है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार कुछ ही वर्षों में 6000 किलो प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को केंद्र में रखकर काम करने के लिए योगी सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


राजनाथ यहां ऋणमोचन योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 7,574 किसानों को कर्जमाफी के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि नेता चुनाव में वादे तो खूब करते हैं लेकिन पूरा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जनता में नेताओं की विश्वसनीयता कम होती गई, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने लघु व सीमांत किसानों से किए गए चुनावी वादे को शत-प्रतिशत पूरा कर कथनी-करनी में अंतर नहीं आने दिया। आज किसान फसली ऋण की बेड़ियों से मुक्ति पा रहे हैं। यह अवसर किसानों के लिए किसी पर्व-त्योहार से कम नहीं है।

किसान ऑर्गेनिक खेती करें, सरकार फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए

Rajnath Singh says new UP id essential for new India.
किसानों को चेक देते गृहमंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी।

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं। कम प्रीमियम-अधिक  बीमा को मूल में रखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की। इसमें 90 से 98 प्रतिशत प्रीमियम सरकार अदा करती है।

किसानों को देश में किसी भी मंडी में अपनी उपज बेचकर अधिकतम मूल्य प्राप्त करने के लिए ई-एनएएम पोर्टल शुरू किया। इससे 585 कृषि मंडियां ऑनलाइन हो गईं। किसानों को उपज की उचित कीमत मिले, इस पर काम हो रहा है।

गृहमंत्री ने उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों से ऑर्गेनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश सरकार को ज्यादा से ज्यादा फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसमें हरसंभव मदद देगी। उन्होंने योगी से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए भी कदम उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed