फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh says Lok Sabha elections to be fought on PM Narendra Modi name

मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव : राजनाथ  

Tue, 15 Jan 2019 12:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 15 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says Lok Sabha elections to be fought on PM Narendra Modi name
rajnath singh

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार भी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी और मोदी ही पुन: प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की सुरक्षा पुख्ता है। हमारे सिर्फ एक पड़ोसी देश पाकिस्तान की हरकतें गड़बड़ हैं। उसे भी समझाने की कोशिश हो रही है। सेना को खुली छूट है। अगर पाकिस्तान की ओर से एक फायर हो तो 100 गोलियां दागें। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की आधारशिला रखने के बाद  जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दोपहर नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे पहुंचे। यहां उन्होंने 200 करोड़ रुपये से बनने वाली इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि चाहे पाकिस्तान की सीमा हो या नेपाल की। सभी पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है।
विज्ञापन


भारत के अधिकांश पड़ोसी देशों से बेहतर रिश्ते हैं। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर में खुलेआम पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है। सीमा की सुरक्षा के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। लेकिन यह हिदायत भी है कि पहल नहीं करनी है। अगर कोई भी पड़ोसी देश एक फायर करे तो जवाब में 100 फायर झोंको। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि 2014 की तरह इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहल का ही नतीजा है कि सीमा क्षेत्रों में एकीकृत जांच चौकी की स्थापना शुरू हो सकी है। भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में यूपी की पहली एकीकृत चौकी बन रही है। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ का बजट इसके लिए स्वीकृत किया गया है। दो वर्ष में इसका निर्माण हो जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही व्यापारियों को आयात-निर्यात में सहूलियत होगी। 

नेपाल में बड़े नोट का चलन बंद होने की जानकारी से इनकार
गृहमंत्री राजनाथ सिंह से जब नेपाल में भारतीय मुद्रा के 200, 500 और दो हजार के नोटों का चलन बंद होने के बारे में सवाल किया गया तो बोले इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। नेपाल सरकार से बातचीत कर समाधान करवाएंगे। 
 
गठबंधन कोई भी हो, हम 72 सीटें जीतेंगे 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा निरंतर निखर रही है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल भले ही कोई गठबंधन कर ले लेकिन, भाजपा 80 में से 72 सीटें जीतेगी। कांग्रेस का कोई विजन नहीं है। भाजपा की नीति और नियति साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed