फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajeshwar singh suspended after income tax department raid

काली कमाई में फंसे शिवपाल यादव के करीबी इंजीनियर राजेश्वर सिंह सस्पेंड

Wed, 15 Nov 2017 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
rajeshwar singh suspended after income tax department raid

काली कमाई में आयकर विभाग के राडार पर आए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने राजेश्वर के साथ ही इलाहाबाद में तैनात अधीक्षण अभियंता जीसी अग्रवाल को भी टेंडर में अनियमितता के  आरोप में निलंबित किया है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में आयकर विभाग ने नोएडा में तैनात सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह के  अलग-अलग शहरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ था। सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को राजेश्वर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह इलाहाबाद में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात जीसी अग्रवाल को भी निविदा आमंत्रित करने में की गई अनियमितता के चलते निलंबित किया गया है।

मुख्य अभियंता की जांच में पाया गया था कि अग्रवाल ने अपने परिचित ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए अनावश्यक रूप से शर्तें लगाई थीं। साथ ही अल्पकालिक निविदाओं के लिए पर्याप्त समय न देकर परिचितों को फायदा पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed