फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajbhar says government should change the name of its muslim leaders

शहरों का नाम बदलने से पहले अपने मुस्लिम नेताओं का नाम बदले सरकार : राजभर

Sat, 10 Nov 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Nov 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
rajbhar says government should change the name of its muslim leaders
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने अब शहरों का नाम बदलने को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। शनिवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पिछड़ों का ध्यान भटकाने के लिए शहरों का नाम बदलने का ड्रामा कर रही है।

विज्ञापन


राजभर ने बीजेपी के तीन मुस्लिम नेताओं शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मोहसिन रजा का नाम लेते हुए कहा कि शहरों का नाम बदलने से पहले इन मुस्लिम नेताओं का नाम बदलें।
विज्ञापन


राजभर इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम योगी सरकार द्वारा बदले जाने को लेकर नाराज थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो निर्माण कार्य देश में कराया वह किसी और ने नहीं कराया। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम सिर्फ इसलिए बदल देना क्योंकि वह मुगल के नाम पर हैं, सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इस तरह के नाटक पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज को दबाने और उनका ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए कर रही है। जब भी शोषित वर्ग अपनी आवाज उठाने की कोशिश करता है, बीजीपी कोई न कोई नया मुद्दा छेड़ देती है। राजभर ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि लाल किला और ताजमहल किसने बनवाया?


गौरतलब है कि राजभर बीजेपी सरकार में सहयोगी होते हुए भी कई मुद्दों पर सरकार के लिए मुसीबत का सबब साबित हुए हैं। हाल ही में उन्होंने राजधानी में एक बड़ी रैली कर सरकार को पिछड़े और शोषित वर्ग के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए चेताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed