फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain disrupts the kitchen budget... onions bringing tears to the eyes, and okra prices also soar.

Lucknow News: बारिश ने रसोई का बजट बिगाड़ा... आंसू निकाल रहा प्याज, भिंडी के भी चढ़े भाव

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupts the kitchen budget... onions bringing tears to the eyes, and okra prices also soar.
सब्जी खरीदते लोग।
लखनऊ। लगभग हर दिन हो रही बारिश ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खेतों से सब्जियों की आवक कम होने का असर अब हर बाजार में दिखाई देने लगा है। प्याज, भिंडी, नीबू, अदरक समेत लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। थोक मंडी में प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर बाजार में कीमत 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। एक सप्ताह पहले 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला नीबू अब करीब दोगुनी कीमत पर पहुंच गया है। अदरक के दाम में भी लगभग 50 रुपये किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

नरही रोड के फुटकर सब्जी विक्रेता लल्लन यादव ने बताया कि मंडी में बढ़े दाम का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। पहले लोग एक-एक किलो सब्जियां खरीदते थे, अब आधा किलो में ही काम चला रहे हैं। वहीं, डंडइया मार्केट में सब्जी खरीदने पहुंची नगमी ने बताया कि प्याज के दाम एक महीने में दोगुने हो गए हैं। अच्छी प्याज 70-75 रुपये प्रति किलो मिल रही है। लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। घरेलू बजट साधने के लिए दूध, ब्रेड, फल में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुरनिया में सब्जी खरीद रहे सोबरन ने बताया कि पहले दो-तीन दिन की सब्जी एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब बढ़े दाम के कारण कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में सब्जी के भाव (रुपये प्रतिकिलो में)
सब्जी कीमत (पहले) कीमत (अब)
प्याज 50 65-70
नीबू 80-100 120-150
अदरक 80-85 140-160
परवल 25-30 45-50
तोरई 25-30 50-60
कद्दू 20-25 35-40
लौकी 15-20 35-40 रुपये
भिंडी 20-25 35-40
कुंदरू 30 50
बैगन 40 50
करेला 40 60
Iमंडी में प्याज नासिक से नीबू जयपुर, झांसी व आंध्र प्रदेश से आ रहा है। बारिश के कारण सभी हरी सब्जियों की आवक करीब 20-30 फीसदी तक घट गई है। एक सप्ताह में लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। प्रशासन शहर के कुछ स्थानों पर वाहन भेजकर 35 रुपये किलो की दर से प्याज बिकवा रहा है, लेकिन इसके बाद भी करीब 15 दिन बाद ही प्याज के भाव गिरने के कुछ आसार हैं।I

I- रिंकू सोनकर, फल एवं सब्जी कल्याण संघ सीतापुर रोड मंडी समितिI

Iप्याज के भाव को नियंत्रित करने के लिए दुबग्गा और सीतापुर मंडी से प्रतिदिन प्याज भरे 15-15 वाहन शहर के विभिन्न स्थानों पर बिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की दर से एक ग्राहक को अधिकतम पांच किलो तक प्याज दी जा रही है। बारिश के कारण सब्जियों की आवक कुछ कम होने के कारण हरी सब्जियों के दामों में थोड़ा उछाल है। जल्द ही प्याज व अन्य सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिलेगी। I
I- सुभाष कुमार, सचिव, नवीन मंडी सीतापुर रोडI

सब्जी खरीदते लोग।

सब्जी खरीदते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article