{"_id":"5eed9e168ebc3e4307072f73","slug":"railways-to-plant-12-lakh-saplings","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख पौधे लगाएगा रेलवे, हरेभरे होंगे स्टेशन व कॉलोनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख पौधे लगाएगा रेलवे, हरेभरे होंगे स्टेशन व कॉलोनी
Sat, 20 Jun 2020 10:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:56 AM IST
सार
- वन विभाग के सहयोग से रेलवे विभाग ने बनवाई नर्सरी
विज्ञापन
नर्सरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेशन और ट्रैक किनारे हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल 12 लाख पेड़ लगाने जा रहा है। इसके लिए रेलखंड स्टेशन और रेलवे कॉलोनी तय कर ली गई हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि बीते वर्ष 5 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 7 लाख पौधों का रोपण किया था। इस वर्ष ट्रैक और खाली पड़ी जमीनों पर 12 लाख से अधिक पेड़ लगवाएगा। रेलवे इसके लिए वन विभाग के सहयोग से उतरेठिया, जौनपुर, गोसाईंगंज, बीघापुर और रेलवे क्लब में नर्सरी भी बनवाई हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रैक किनारे ऐसे छायादार और फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे, जिनके गिरने की आशंका न के बराबर हो। वहीं, अन्य स्थानों पर छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। प्रमुख रूप से नीम, शहतूत, पीपल, अमरूद, अर्जुन और आम के पौधों को रोपण होगा। ट्रैक से दूर बड़े छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा कई जगहों पर औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। इनके लगने से डीजल इंजन से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण को कम भी किया जा सकेगा।