फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway: Trains are running, passengers are being left at the station in search of confirmed tickets

Lucknow: ट्रेनें दौड़ रहीं, कन्फर्म टिकट की तलाश में स्टेशन पर छूट रहे यात्री, मुंबई जाने में छूट रहे पसीने

Thu, 16 Apr 2026 12:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 16 Apr 2026 12:14 PM IST
सार

यात्रियों को मुंबई से वापसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16 व 17 अप्रैल को सीटें फुल हैं। 18 को 82 वेटिंग है। यात्री परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Railway: Trains are running, passengers are being left at the station in search of confirmed tickets
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रतिभा पांडेय सीनियर सिटीजन हैं। इलाज के लिए वह बीते दिनों मुंबई गई थीं। अब घर लौटने के लिए पांच दिनों से कन्फर्म सीट के लिए टिकट पर टिकट करा रही हैं, लेकिन लंबी वेटिंग ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। तत्काल कोटे ने भी निराश किया है।

विज्ञापन


प्रतिभा की ही तरह कई यात्रियों को मुंबई से वापसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16 व 17 अप्रैल को सीटें फुल हैं। 18 को 82 वेटिंग है।
विज्ञापन


एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर 106, 108, 126 व थर्ड एसी में 87, 61, 68 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है। मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 111, 98, 90 व थर्ड एसी में 63, 55, 51 वेटिंग व अवध एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी रिग्रेट है। तत्काल कोटा भी राहत नहीं दे रहा है। बुधवार को तत्काल कोटे की 124 सीटें थीं, जिनमें 80 स्लीपर की थीं। कोटा खुलते ही ये सभी सीटें भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने में भी छूट रहे पसीने: मुंबई से आना ही नहीं, वहां जाना भी यात्रियों के पसीने छुड़ा रहा है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 19, 21 अप्रैल को 99, 55, 60 तथा थर्ड एसी में 32, 23, 21 वेटिंग है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 40, 49, 44 व थर्ड एसी में तीन, पांच, आठ वेटिंग है। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17 अप्रैल को 79, 89 व थर्ड एसी में 57, 41 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17, 18 अप्रैल को 62, 56, 62 व थर्ड एसी में 31, 33, 27 व कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 63, 64, 47 व थर्ड एसी में 41, 30, 23 वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed