{"_id":"5bbeead2867a5528167ebb73","slug":"railway-track-resume-in-harchandpur-after-28-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली रेल हादसे में ताजा अपडेट: ट्रॉमा में इलाज करा रहे एक और घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली रेल हादसे में ताजा अपडेट: ट्रॉमा में इलाज करा रहे एक और घायल की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के हरचंदपुर में हुए रेल हादसे के 26 घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सुबह आठ बजे से लाइन नम्बर एक पर ट्रेनों का आवागमन जारी है। वहीं, हादसे में लापरवाही पर इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (ईएसएम) व सिग्नल इंस्पेक्टर (एसआई) को सस्पेंड कर दिया गया है। हादसे में अब तक छह मौतें हो चुकी है। लखनऊ के ट्रॉमा में हादसे के शिकार एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
हरचंदपुर हादसे में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के नौ डिब्बे बुधवार को पटरी से उतर गए थे।
मामले में कल ही सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने रेल संरक्षा आयुक्त स्तर से जांच करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
हादसे के पांच मृतकों का विवरण-
- शम्भू (25 वर्ष) पुत्र मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- सुनीता (54) पत्नी मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- रीता (01) पुत्री मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- अजय कुरी (45) पुत्र घुतकानंद पुरी, निवास- भगजामरा, किसनगंज, बिहार।
- दिनेश मांझी (7) पुत्र रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली, मुंगेर, बिहार