फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway outsource employee

Lucknow News: संविदाकर्मियों के पीएफ में लापरवाही न बरतें रेलवे ठेकेदार

Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
railway outsource employee

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से संविदाकर्मियों के लिए भविष्य निधि(पीएफ) जागरुकता संगोष्ठी शुक्रवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। इसमें 59 ठेकेदारों व संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्हें संविदाकर्मियों को दिए जाने वाली पीएफ में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया।

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने किया। ईपीएफओ लखनऊ क्षेत्र के सहयोग से पीएफ कटौती की प्रक्रिया समझाई गई। ई-केवाईसी व पीएफ खाते से एडवांस में पैसा निकालने के बारे में भी बताया गया। पेंशन व बीमा लाभों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संविदा कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। उन्हें सामाजिक सुरक्षा और भविष्य निधि के दीर्घकालीन लाभों के बारे में बताया गया। ठेकेदारों को भी नियमानुसार पीएफ अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। ईपीएफओ अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed