फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway electrician dies, wife charged with murder

Lucknow News: रेलवे इलेक्ट्रीशियन की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Railway electrician dies, wife charged with murder
लखनऊ। मदेयगंज निवासी रेलवे इलेक्ट्रीशियन रिजवान अली (27) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बहू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मदेयगंज थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मूलरूप से बख्शी का तालाब के बरगदी निवासी रिजवान के पिता राशिद अली ने बताया कि बेटे ने चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। वह पत्नी के साथ मदेयगंज रेलवे कॉलोनी में रहकर सिटी स्टेशन में नौकरी कर रहा था। रविवार रात 12:30 बजे बेटे के रेलवे कर्मी दोस्त ने उन्हें कॉल कर बताया कि महानगर स्थित रेलवे अस्पताल में रिजवान की मौत हो गई है। यह सुन वह आननफानन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में हुई मारपीट

राशिद अली अस्पताल में बहू और उसके घरवाले भी मौजूद थे। अस्पताल से पता चला कि रिजवान की शाम को ही मौत हो गई थी। जब उन्होंने बहू और उसके घरवालों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। किसी तरह अस्पताल कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू पर लगाया किसी और से बात करने का आरोप

राशिद ने बताया कि बेटा शराब का लती थी। बेटी की मौत के बाद उसने नशा छोड़ दिया था। उसने कई बार उनसे और भाई से बताया था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है। इसलिए वह बेटे को दो वर्ष से स्लो पॉइजन दे रही है। पिता ने कहा कि बेटे के सीने पर चोट के निशान थे। रिजवान की पत्नी का कहना है कि पति रविवार को ड्यूटी से घर आ रहे थे।रास्ते में उन्हें चोट लग गई थी। जानकारी मिलने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता रााशिद ने बताया कि उन्होंने बहू के खिलाफ थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश मौर्या ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि राशिद ने बहू को घर से भगा दिया था। वह इस समय गर्भवती है। रिजवान की बीमारी के चलते मौत हुई है। हत्या का आरोप का निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed