फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway cheating the passengers

लापरवाही रेलवे की, जेब कट रही यात्रियों की

Mon, 30 Sep 2013 01:52 AM IST
निशांत/लखनऊ
निशांत/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
railway cheating the passengers

पहले विद्युतीकरण का इंतजार और अब रेक की कमी। कारण जो भी हो भुगत तो दैनिक यात्री ही रहे हैं। राजधानी से हरदोई तक का सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को चार गुना अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ-हरदोई रेलखंड पर विद्युतीकरण के बावजूद घोषित मेमू सेवा शुरू न हो सकी। इसके चलते यात्रियों को सड़क मार्ग से लखनऊ से हरदोई की 110 किलोमीटर की दूरी तय करने में साधारण बस सेवा से 94 रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जबकि रेल मार्ग से लखनऊ से हरदोई तक 102 किलोमीटर का सफर मेमू ट्रेन से 20 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। तीन साल पहले जब लखनऊ से हरदोई के बीच रेल विद्युतीकरण शुरू हुआ तो यह उम्मीद थी कि इस रेलखंड पर आम यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको रोज की तरह अधिक किराया देकर बसों में धक्का खाते हुए नहीं जाना पड़ेगा। विद्युतीकरण पूरा हुआ और एक साल पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेलखंड पर मेमू चलाने की अनुमति भी दे दी।

लेकिन अब तक इस रेलखंड पर मेमू के संचालन का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे के पास मेमू ट्रेनों का नया रेक बचा ही नहीं है।

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से निकले रेक दिल्ली और मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में इस्तेमाल हो रहे हैं। अब रेलवे दिल्ली में चल रहे पुराने रेक को लखनऊ मंगवाकर यहां से उसे हरदोई के बीच चलाने की तैयारी कर रहा है।


लखनऊ से हरदोई के लिए दैनिक यात्रियों की संख्या भी सात से आठ हजार है। करीब 1500 एमएसटी रेलवे ने ही दैनिक यात्रियों को जारी की हैं।

अभी लखनऊ से हरदोई के लिए सुबह प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस और वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ही हैं। सुबह सात बजे के बाद इस रेलखंड पर दूसरी कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं चलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed