फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rahul priyanka joint campaign in raebareli

ढाई साल पहले डीडीएलजे दिखाया, अब गब्बर आ गया: राहुल गांधी

Sat, 18 Feb 2017 11:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
rahul priyanka joint campaign in raebareli
प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हथगाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी ने देश की जनता को दिलवाले दुल्हनियां... दिखा, लोकसभा चुनाव फतह कर लिया था। बाद में पता चला कि गब्बर सिंह आया और नोटबंदी कर उनकी गाढ़ी कमाई छीन लिया।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को रायबरेली, महराजगंज और कानपुर के फतेहपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा, मोदी अमेरिका में जाकर ओबामा से मिलते हैं और यहां के लोगों से झाड़ू लगवाते हैं। ढाई साल के कार्यकाल में सिर्फ देश के 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं। ऑफिस जाइए और 15 मिनट में किसानों का कर्ज माफ करिए। जहां जाते हैं, वादे करके आते हैं। पूरा नहीं करते। जैसे आदमी सिनेमा हॉल में पिक्चर देखने जाता है ना, वैसे ही ढाई साल में पिक्चर बनाई। आपने सुना है ना शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां गंगा का बेटा कहा, फिर भी साफ नहीं कर पाए गंगा

rahul priyanka joint campaign in raebareli

राहुल बोले, मोदी ने वैसी ही पिक्चर बनाई, उसमें था कि अच्छे दिन आ गए। सब कुछ ठीक हो जाएगा। अब ढाई साल बाद पता लगा शोले फिल्म का गब्बर सिंह फिर आ गया।

रिश्ता बनाते हैं। कहते हैं दोस्तों, मित्रों। बनारस गए। कहा मैं गंगा मां का बेटा हूं। वर्ष 2014 में कहा बनारस को बदल दूंगा। रिश्ता बोलने से नहीं, बल्कि निभाने से होता है। नो तो बनारस के घाट साफ हो पाए और न ही वहां पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बना पाए।

उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर नोटबंदी कर दी। सवाल किया कि पीएम ने महिलाओं और किसानों का रुपया छीन कर भ्रष्टाचार खत्म करने का यह कैसा तरीका निकाला है। किसान, मजदूर और महिलाएं ही कैश रखती हैं।

'गरीबों का रुपया खींचो और अमीरों को सींचो'

rahul priyanka joint campaign in raebareli

राहुल ने कहा, उद्योगपतियों का लेनदेन कैसे और कहां होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। मोदी को सूट-बूट वाले प्रधानमंत्री की सरकार बताते हुए कहा कि गरीबों का रुपया छीनो और अमीरों को सींचो, यह इनका मानना है।

अमेरिका में लोग कहते, मेड इन रायबरेली
राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि मैं यहां फूड पार्क व कारखाने लगाना चाहता था ताकि किसानों को लाभ मिल सके। हजारों लोगों को रोजगार मिलता।

फुरसतगंज एयरपोर्ट से माल विदेश जाता तो अमेरिका के लोग कहते मेड इन रायबरेली, लेकिन मोदी ने बदले की वजह से फूड पार्क नहीं बनने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed