फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi's absence efects preprations for UP election.

भूचाल लाने की चुनौती देने वाले राहुल के 'गायब' होने से कांग्रेसी बेचैन

Sun, 08 Jan 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi's absence efects preprations for UP election.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी ने कांग्रेसियों की बेचैनी बढ़ा दी है। नोटबंदी के बाद मोदी पर हमलावर राहुल ने भूचाल तक लाने की चुनौती दी थी लेकिन 50 दिन पूरे होने पर उनके तेवर वैसे नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल पीएम मोदी से जवाब मांगने के बजाय ऐन मौके पर विदेश चले गए। चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान के ढीले रवैये से सूबे के कांग्रेसी मायूस हैं।

नोटबंदी के मसले पर राहुल गांधी ने पूरे देश में दौरा करने का एलान किया था। दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में उन्होंने यूपी में नोटबंदी के विरोध में रैली करके मोदी सरकार को घेरने की बात कही थी। लेकिन सूबे में उन्होंने एक छोटी सी सभा तक नहीं की।
विज्ञापन


भले ही कांग्रेस चुनाव में नोटबंदी को भुनाने की कोशिश में हो लेकिन आंदोलन के नाम पर महज खानापूरी हो रही है। लखनऊ में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ तो उसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर नहीं आए। कानपुर में आरबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी टालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूचाल लाने तक का किया था दावा

rahul gandhi's absence efects preprations for UP election.

दिसंबर में नोटबंदी मसले पर जब संसद नहीं चल पा रही थी तो संसद के बाहर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा था कि ‘सरकार बहस से भाग रही है, अगर मुझे बोलने दिया तो भूचाल आ जाएगा...।’

उन्होंने यहां तक कहा कि नोटबंदी हिन्दुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने ये बातें कह तो दी लेकिन बाद में उनके तेवर ठंडे पड़ गए। मोदी ने 50 दिनों में स्थिति सुधरने का दावा किया था लेकिन हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि राहुल केंद्र पर तीखा हमला बोलेंगे लेकिन वह विदेश यात्रा पर चले गए।

यूरोप से लौटेंगे तो चीन जाएंगे राहुल
पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष विदेश यात्रा पर हैं। सूबे के कांग्रेसियों को उनकी गैरमौजूदगी हैरान कर रही है। यूरोप से लौटने के बाद उनका चीन जाने का कार्यक्रम है।

इस बार राहुल के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी चीन जाएगा। यह यात्रा 15 जनवरी से एक सप्ताह के लिए प्रस्तावित है। ऐसे में सूबे में चुनावी तैयारियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed