फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul gandhi promises to farmers in Lucknow.

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ: राहुल गांधी

Sat, 24 Sep 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 Rahul gandhi promises to farmers in Lucknow.
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक निकली किसान यात्रा 16वें दिन शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। राजधानी पहुंचे राहुल सूबे की सपा सरकार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोले।

विज्ञापन


अपने 12 मिनट के भाषण में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवर्तन चौक में शाम करीब साढ़े चार बजे महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राहुल का रोड शो शुरू हुआ। ढोल-नगाड़े के साथ कांग्रेसी झूमते-गाते नारे लगाते हुए आगे बढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के साथ उनकी गाड़ी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर उत्साह बढ़ाते रहे। कैसरबाग चौराहे के पास जैसे ही रोड शो पहुंचा यहां काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं की तरफ उछाले फूल व मालाएं

 Rahul gandhi promises to farmers in Lucknow.

इसके बाद काफिला अमीनाबाद पहुंचा जहां अल्पसंख्यक नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। महिलाएं व बच्चे अपने घरों की बालकनी से खडे़ होकर राहुल के ऊपर फूल फेंक रहे थे। राहुल भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख जोश में आ गए। वे भी मालाएं व फूल कार्यकर्ताओं की ओर उछालने लगे।

मौलवीगंज में भी युवराज का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद नादान महल रोड होते हुए रोड शो यहियागंज पहुंचा। यहां पर गुरुद्वारे में राहुल ने माथा टेका। यहां करीब 25 मिनट रुकने के बाद काफिला नक्खास की ओर बढ़ा।

नक्खास में भी राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से स्वागत किया। यहां पर कांग्रेस नेता मारूफ खान ने समर्थकों संग स्वागत किया। इस दौरान राहुल ने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। यहां से रोड शो विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए चौक चौराहे पर पहुंचा। रोड शो में सबसे आगे राहुल की गाड़ी चल रही थी।

अरुण जेटली को दिया सुझाव, कहा- किसानों के लिए बजट लाएं

 Rahul gandhi promises to farmers in Lucknow.
राहुल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को राजनीतिक सुझाव देते हुए कहा कि किसानों का भरोसा भाजपा से टूट रहा है। उनका भरोसा पाने के लिए किसानों का बजट लाइये। इससे किसानों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश का किसान यूपीए व कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करता है। किसान यह जानता है कि हर साल यूपीए ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है।

किसान यह जानते हैं कि हम भट्टा परसौल में उनकी जमीन बचाने के लिए लड़े थे। जबकि मोदी सरकार ने तीन बार किसानों जमीन छीनने की कोशिश की।

सिर्फ सेल्फी लेना जानते हैं मोदी

 Rahul gandhi promises to farmers in Lucknow.
लखनऊ में रोड शो के दौरान राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि किसानों व मजदूरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गए हैं। मोदी ने चुनाव के समय वादा किया था कि वे दो करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे। लेकिन एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। काला धन वापस लाने की बात कही थी।

मोदी ने प्रत्येक नागरिकों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने की बात कही थी। लेकिन यह पैसा आज तक नहीं आया। मोदी सिर्फ झूठे वादे करते हैं। उन्हें तो सिर्फ सेल्फी लेना आता है।

ढाई साल के कार्यकाल में मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया है। लेकिन इस बारे में न तो मोदी बोलते हैं और न ही सुषमा स्वराज, जेटली और मोहन भागवत बोलते हैं। वे इसलिए नहीं बोलते हैं क्योंकि उन्होंने यह पैसा सिर्फ 12-15 सबसे बड़े उद्योगपतियों को दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा किसानों का माफ किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री जब उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकते हैं तो फिर उन्हें किसानों का भी कर्जा माफ करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसीलिए यह यात्रा निकाली गई है।

राहुल ने कहा कि दिल्ली लौटने पर वे मोदी के सामने किसानों की बातें रखेंगे। कहा अगर मोदी सरकार किसानों की बात नहीं सुनेगी तो कांग्रेस उनका कर्जा माफ करके दिखाएगी।

राहुल ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनी उसके 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा रेल बजट इसलिए बंद करने जा रही है क्योंकि आम जनता यह जान न सके कि रेल बजट में उनके लिए क्या नया होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed