अमेठी में प्रशासन ने राहुल को सड़क का उद्घाटन करने से रोका, भाजपाई बोले- स्मृति करेंगी लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनी दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिला प्रशासन ने सड़क का लोकार्पण करने से रोक दिया। प्रशासन ने कहा कि अभी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। राहुल को सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे 5.5 किमी लंबे थौरी-दंडेश्वर मार्ग का लोकार्पण करना था। इसकी अधिकृत सूचना प्रशासन को भी दे दी गई थी।
जगदीशपुर के गांव थौरी को कोटवा स्थित दंडेश्वर धाम से जोड़ने के लिए तीन करोड़ 55 लाख 21 हजार रुपये की लागत वाली इस सड़क को स्वीकृति मिली थी। राहुल ने 16 जनवरी को इस सड़क का शिलान्यास किया था। लोकार्पण कार्यक्रम रोकने की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने की थी। उन्होंने पीएमजीएसवाई के एक्सईएन केके श्रीवास्तव से यह कहते हुए नाराजगी जताई थी कि इस सड़क का उद्घाटन स्मृति ईरानी करेंगी।
नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी को बताया छोटा-बड़ा भाई
राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ से सीधे बाजार शुकुल ब्लाक के जैनबगंज बाजार पहुंचे। जैनबगंज में राहुल ने करीब 500 किसानों के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश के करोड़ों किसान कर्ज में डूबे हुए हैं वहीं सरकार ने बीते वर्ष देश के सबसे बड़े 15 अमीरों का 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। राहुल ने घोटालेबाज नीरव मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटा-बड़ा भाई बताया।
उन्नाव कांड पर बोले- दुष्कर्म के आरोपी को बचा रही सरकार
राहुल ने बाजार शुकुल ब्लॉक के जैनबगंज बाजार में किसानों की चौपाल लगाई। इस दौरान उन्नाव के रेपकांड पर कहा कि नैतिकता की बात करने वाली प्रदेश सरकार दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक की बगलगीर बनकर बचाने में जुटी हुई है।
असीमानंद पर सवाल टाल गए राहुल
गौरीगंज। मक्का बम ब्लास्ट कांड में असीमानंद समेत चार लोगों की रिहाई के मामले पर पूछे गए सवाल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टाल गए। बाजार शुकुल दौरे के बीच एक पत्रकार ने असीमानंद की रिहाई पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी लेकिन वे अपने ड्राइवर को आगे बढ़ाने का इशारा करते चले गए।
किसानों की कर्जमाफी पर अरुण जेटली ने खड़े कर दिए हाथ
राहुल ने कहा कि देश भर के किसानों का कर्ज माफ करने का मुद्दा उन्होंने सदन में उठाया तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में इसी सरकार ने देश के 15 सबसे बड़े अमीरों का 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। राहुल ने किसानों से सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या आप लोगों के खाते में 15 लाख आए? क्या सरकार प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया करा सकी है? क्या सरकार आप की आय दोगुनी कर सकी? क्या सरकार का नोटबंदी का फैसला सही था? राहुल के हर सवाल पर किसानों का जवाब नहीं में था।