फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला!

Fri, 05 Dec 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज Updated Fri, 05 Dec 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के 10वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला।

विज्ञापन


राहुल ने पीएम पर शक्तियों को स्वकेंद्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंशा दिल्ली में बैठकर पूरे हिंदुस्तान को चलाने की है। राहुल ने पीएम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू की गई आदर्श ग्राम योजना पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार दोपहर बाद मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के 10वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम की कोशिश दिल्ली में बैठकर पूरे हिंदुस्तान को चलाने की है। इसके लिए वे शक्तियों को स्वकेंद्रित करने में लगे हैं।

तंज से मिली प्रेरणा

Rahul Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

राहुल ने अपने और पीएम के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शक्ति को स्वकेंद्रित करने के पक्षधर हैं और वे शक्ति के विकेंद्रीकरण के पक्षधर।

राहुल ने कहा कि जनता खुद तय करे कि उसे किसकी सोच के साथ चलना पसंद है। राहुल ने पीएम की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किए गए आदर्श ग्राम योजना पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा उनके संसदीय क्षेत्र में करीब 750 गांव हैं ऐसे में सिर्फ एक गांव को आदर्श बनाकर क्या पूरे क्षेत्र को विकसित माना जा सकता है।

राहुल ने कहा कि एक दशक पूर्व वे तमिलनाडु के दौरे पर थे। वहां अच्छे को अस्पताल देखा। इसी बीच किसी ने उनसे कहा कि ऐसे अस्पताल यूपी में नहीं चलाए जा सकते। इस पर उन्होंने अमेठी में एक बड़ा अस्पताल खोलने का निर्णय लिया था। इसी सोच के फलस्वरूप इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय की स्थापना की गई थी।

विद्यावती के लिए मंगवाई मेज

Rahul Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

राहुल से पहले समारोह को संबोधित करने खड़ी हुईं महिला स्वयं सहायता समूह की विद्यावती माइक के सामने पहुंची तो उनका चेहरा छिप गया। यह देख राहुल अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हुए और मंच के दूसरी ओर जाकर एक मेज मंगवाई और उसे विद्यावती के पैरों के नीचे लगवाया।

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुंशीगंज पहुंचे राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के सामुदायिक कॉलेज की आधारशिला रखी।

इस दौरान इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के सीईओ डॉ. अनिल तारा, निदेशक सोमेश द्विवेदी व अस्पताल के सीएमओ डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव व मनोज मट्टू मौजूद रहे।

एसपीजी से भिड़ा कार्यकर्ता

Rahul Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

कांग्रेस उपाध्यक्ष के आने से थोड़ी देर पहले एसपीजी के जवानों की भिड़ंत एक कांग्रेस कार्यकर्ता से हो गई। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले रास्ते के ही बगल कांग्रेस कार्यकर्ता संग्रामपुर के राजेश मिश्र खड़े थे।

इस बीच वहां पहुंचे एसपीजी के जवानों ने उन्हें धक्का देकर पीछे कर दिया। इसी मामले को लेकर कार्यकर्ता के तेवर में तल्खी आ गई। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने मामले को रफा-दफा कराया।

महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही
इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। कांग्रेसियों की ओर से राजीव गांधी परियोजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ी संख्या में गाड़ियों से लाया गया था।

भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें संसाधन भी मुहैया करवाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed