{"_id":"680b2bc5881cfff9e00f33f7","slug":"raebareli-three-vicious-robbers-arrested-in-police-encounter-one-miscreant-got-shot-in-the-leg-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, भर्ती किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, भर्ती किए गए
Fri, 25 Apr 2025 11:59 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:59 AM IST
सार
रायबरेली के लालगंज में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उनके पास से अवैध तमंचे और लूट का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रायबरेली में मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर अंबारा पश्चिम मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास अवैध तमंचे व लूट से संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन संदिग्ध बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आदित्य वर्मा निवासी जूही थाना, मिलिट्री कैंप, कानपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आदित्य के साथ दो और बदमाश दीपक कश्यप उर्फ राजेश उर्फ मोनू व अंकित उर्फ पवन पुत्र किशोरी लाल निवासी रतनपुर कॉलोनी, थाना पनकी कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, एक खाली कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और लूट से संबंधित सामान बरामद हुआ। घटना में घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने कस्बा और आसपास के इलाकों में लूट व स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन