फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Tamil Nadu gang used to snatch chains, four women among six accused arrested, jewelery worth Rs 10

Raebareli: चेन छीनने का करता था तमिलनाडु का गैंग, गिरफ्तार छह आरोपियों में चार महिलाएं, 10 लाख के जेवरात बरामद

Tue, 18 Feb 2025 06:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Feb 2025 06:58 PM IST
सार

आरोपी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते थे और मौजूदा समय में दिल्ली में रह रहे थे। पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में हाल में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Raebareli: Tamil Nadu gang used to snatch chains, four women among six accused arrested, jewelery worth Rs 10
पकड़े गए आरोपियों में चार महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तमिलनाडु गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से चार महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में हाल में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में मीडिया से रूबरू हुए और पकड़े गए गैंग का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दक्षिणी दिल्ली के मदनागिरी डॉ. अंबेडकरनगर निवासी रोहित, आनंद, ज्योति मानकर, शांति, सुधा, आशा को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से यह सभी तमिलनाडु प्रांत के कोयंबटूर के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय दिल्ली में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। इन आरोपियों के पास से चार सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी समेत 10 लाख कीमत के जेवरात और एक एसयूवी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने 13 फरवरी को शहर क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान तीन महिलाओं से सोने की चेन छीन ली थी। तीन फरवरी को उन्नाव रोड पर रेल कोच फैक्टरी के पास दो घरों से चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। चार दिसंबर 2024 को प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास एक महिला से सोने की चेन छीनी थी। एसपी के मुताबिक आरोपी महिलाओं को निशाना बनाते थे। खासकर धार्मिक स्थलों को टारगेट करते थे, क्योंकि यहां पर महिलाओं का आना जाना ज्यादा रहता था। पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से बचने को गाड़ी पर ही बना लेती थी भोजन
एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के हैं। खासकर महिलाएं ज्यादा होशियार हैं। महिलाएं एसयूवी में ही भोजन बनाने के साथ चाय बना लेती थी। इसके लिए भोजन बनाने वाली सामग्री के अलावा सिलेंडर की व्यवस्था थी। उन्हें भ्रम रहता था कि यदि किसी होटल में भोजन करेंगे तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएंगे और पुलिस उन तक पहुंच जाएगी। आरोपी महिलाएं ई-रिक्शा पर बैठती थीं और उस पर सवार महिलाओं से दोस्ती बनाती थी और फिर उनका बैग या फिर सोने की चेन छीन लेती थीं। इसके बाद एसयूवी सवार उनके साथी आ जाते थे। इस पर आरोपी महिलाएं उन पर बैठकर भाग निकलती थी। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के जरिए इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली। जिले में काफी से सक्रिय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी बोलने में हैंं माहिर
पकड़े गए आरोपी वैसे तो तमिलनाडु के रहने वाले हैं, लेकिन यह सब हिंदी बोलने में माहिर हैं। खासकर महिला आरोपी। यही वजह थी कि काफी समय से यह जिले में सक्रिय रहकर घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। पीड़ित महिलाएं भी आसानी से उनका शिकार हो जाती थीं। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी रायबरेली के अलावा अन्य जिले में भी सक्रिय थे। अन्य किन जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है, इसकी पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed