{"_id":"6739ea290aa33a7774031ebd","slug":"raebareli-raped-niece-posted-obscene-photos-and-videos-on-social-media-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटा व वीडियो सोशल मीडिया पर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटा व वीडियो सोशल मीडिया पर डाली
Sun, 17 Nov 2024 06:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
युवती किसी काम से बछरावां आई तो उसके चाचा ने फोन कर कर उसे अपने पास बुलाया। साथ ही उसने युवती से नाराजगी दूर करके फिर दोस्ती करने की बात कही। चाचा युवती को बछरावां कस्बा स्थित एक होटल ले गया और वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
एक चाचा ने रिश्ते को कलंकित करते हुए भतीजी के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
दरअसल, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती कक्षा 12 की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। गांव के ही परिवारिक रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक उसे घर जाकर टयूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां हो गई। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इस बात पर भड़के बृजूभषण शरण सिंह, कांग्रेस के लिए कर दी भविष्यवाणी; बजरंग पुनिया पर लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये कैसी मजबूरी: लाश... न अंतिम संस्कार, कोर्ट में पत्नी बोली- पति को मरा घोषित करें; पढ़ें आखिर क्या है मामला
20 अक्टूबर 2024 को युवती किसी काम से बछरावां आई तो उसके चाचा ने फोन कर कर उसे अपने पास बुलाया। साथ ही उसने युवती से नाराजगी दूर करके फिर दोस्ती करने की बात कही। चाचा युवती को बछरावां कस्बा स्थित एक होटल ले गया और वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान चाचा ने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। चाचा युवती को अपने पास बुलाता रहता था।
युवती के न जाने पर चाचा ने शनिवार की शाम अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और उससे सोशल मीडिया पर डाली गई अश्लील फोटो व वीडियो को डिलीट करा दिया।
कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी चाचा सनी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है।