फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Container crushes brother and sister, they died on the spot.

Raebareli: कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने पीछाकर कंटेनर को पकड़ा

Sun, 27 Apr 2025 10:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

रायबरेली के हरचंदपुर में एक भाई-बहन को कंटेनर ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर कंटेनर को रोका और चालक की पिटाई की। 

विज्ञापन
Raebareli: Container crushes brother and sister, they died on the spot.
डिवाइडर में घुसा कंटेनर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के हरचंदपुर के गंगागंज सोरा गांव के पास हाईवे किनारे शौच कर रहे भाई बहन को कंटेनर ने कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर गई पुलिस ने किसी तरह कंटेनर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब पौने एक घंटे तक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यातायात की रफ्तार थमी रही। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


इस पर तहसीलदार महराजगंज और सीओ ने परिजनों और आक्रोशित लोगों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिल एरिया के देवानंदपुर निवासी राम कुमार सोनकर परिवार के साथ अपनी ससुराल ग्राम गंगागंज सोरा में रहते हैं। रविवार की शाम को उनका बेटा सुमित (12) और बेटी लक्ष्मी (11) नित्यक्रिया के लिए गए थे। दोनों भाई बहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे शौच कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने दोनों को रौंद डाला। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद कंटेनर चालक भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने बाइक से पीछा कर कंटेनर को रोका और चालक की जमकर पिटाई की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया तो तहसीलदार महराजगंज प्रज्ञा द्विवेदी और सीओ प्रदीप कुमार पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कहा कि पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। मुआवजे की बात पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत रिपोर्ट दी जाएगी। उधर पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में था कंटेवर चालक

घटना के बाद भीड़ ने कंटेनर चालक को जमकर पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। इस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। पुलिस पर भी सवाल किए गए कि पुलिस केवल बाइक सवारों की ही चेकिंग करती है और पैसा वसूलती है जबकि भारी वाहन चालकों की कभी चेकिंग नहीं होती। यदि कंटेनर चालक की बछरावां में चेकिंग हो जाती तो नशे की हालत में यह पकड़ लिया जाता और इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

राम कुमार की दुनिया उजड़ गई
राम कुमार को उसकी ससुराल में जमीन मिली है। इस पर वह परिवार के साथ ग्राम गंगागंज सोरा में रहते हैं। राम कुमार मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। दोनों बच्चों की मौत ने राम कुमार को हिलाकर रख दिया है। राम कुमार की पत्नी तो घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची और बच्चों के शवों को देखा तो वह बदहवास हो गई। घटना को लेकर महिलाओं ने पुलिस के सामने इंसाफ दिए जाने की मांग की। इस दौरान कहा गया कि पुलिस बच्चों को क्या ला सकती है? सारी गलती पुलिस की है। नशे में चालक वाहन चलाते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed