फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Two teachers returning from the headmaster's wedding died in a road accident

रायबरेली : हेड मास्टर की शादी से लौट रहे दो शिक्षामित्रों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 22 Apr 2022 10:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Rae Bareli: Two teachers returning from the headmaster's wedding died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैवाहिक समारोह से लौट रहे दो शिक्षामित्रों की बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई । बाइक से टकराने के बाद ट्रक खाई में जाकर पलट गया । हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के ऐहार के निकट लोधी पुरवा मजरे उतरावां निवासी गुप्तार सिंह यादव खीरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमोरिया में हेड मास्टर के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को हेडमास्टर गुप्तार सिंह यादव की बारात बछरावां कस्बे के एक मैरिज लान में आई हुई थी। बारात में शामिल होने के लिए उसी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र अशोक कुमार (35) और प्राथमिक विद्यालय अकोहरिया में तैनात शिक्षामित्र सूर्यभान (40) एक ही बाइक से बछरावां आए थे। बारात में शामिल होकर वापस जा रहे दोनों शिक्षामित्र जैसे ही बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा के निकट पहुंचे,  तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक खाई में जाकर पलट गया । दुर्घटना में दोनों बाइक सवार खीरों थाना क्षेत्र के अकोहरिया निवासी अशोक कुमार (35) व सूर्यभान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक से आ रहे रायपुर पंचायत मित्र शैलू सिंह ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान संतोष कुमार को दी। संतोष कुमार की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों शिक्षामित्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार की मौत से बेटी श्वेता (15), आदित्य (14), अभय (9), पत्नी मिथलेश (32) का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक सूर्यभान का बेटा आदर्श (15), अंजली (13), पत्नी अनीता (35) सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष जिबराइल अहमद ने कहा कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed