फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Rahul and Priyanka with Sonia tomorrow in Rae Bareli, will thank the public for the big victory

रायबरेली: सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका कल रायबरेली में, जनता को बड़ी जीत के लिए कहेंगे धन्यवाद

Mon, 10 Jun 2024 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

Rae Bareli: कल पूरा गांधी परिवार एक बार फिर से रायबरेली में होगा। सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली की जनता को धन्यवाद कहेंगे। 

विज्ञापन
Rae Bareli: Rahul and Priyanka with Sonia tomorrow in Rae Bareli, will thank the public for the big victory
रायबरेली आएगा पूरा गांधी परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीटों पर जीत दर्ज की है। अमेठी से केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हराया है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा से करीब चार लाख वोटों से जीते हैं। इन दोनों क्षेत्रों में मिली जीत के लिए आभार प्रकट करने के लिए 11 जून को पूरा गांधी परिवार रायबरेली में होगा। 

विज्ञापन


11 जून को रायबरेली में कार्यकर्ता आभार समारोह गांधी परिवार शामिल होगा। पहले यह समारोह फुरसतगंज में होना था, लेकिन अब इसका आयोजन गांधी परिवार के घर भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। गेस्ट हाउस में कांग्रेस की अहम बैठक होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं का सबसे पहले आभार जताया जाएगा। 
विज्ञापन


रायबरेली में जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी राहुल गांधी की जीत में अहम भूमिका निभाई है, उस पर सोमवार को अमेठी सांसद केएल शर्मा ने भी आभार जताया। कम समय में कार्यकर्ताओं ने एक बड़े मिशन को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दी थी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, रायबरेली से नवर्निवाचित सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं सांसद अमेठी केएल शर्मा उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली और अमेठी से रहा है 40 साल से रिश्ता : केएल शर्मा
लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में बैठक हुई। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद 11 जून को भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यकर्ता आभार समारोह को लेकर चर्चा की गई।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मेरी जीत गांधी परिवार और जनता की जीत है। रायबरेली और अमेठी से मेरा 40 वर्षों का अटूट रिश्ता रहा है। यहां की जनता ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका मैं सदैव आभारी रहूंगा। उन्होने कहा कि अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरा चुनाव निष्ठा लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ लड़ा जो प्रसंशनीय था। 


जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राहुल गांधी के रिकार्ड मतों की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के प्रारंभ से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक हर परिस्थिति में डटा रहा। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले की प्रशंसा की। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि 11 जून को भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यकर्ता आभार समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed