फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: In an attempt to save the cyclist, the car collided with the tree, three people died

रायबरेली : साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

Fri, 28 Jan 2022 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jan 2022 07:33 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उनकी पहचान करा ली गयी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Rae Bareli: In an attempt to save the cyclist, the car collided with the tree, three people died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के बछरावां -लालगंज मुख्य मार्ग पर बरवलिया गांव के पास शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे कार पर सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, घरवाले इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर जिले के आबू नगर मोहल्ला निवासिनी  जिया खुर्शीद 70 वर्ष  पत्नी मंसूर अहमद सिद्दीकी का इलाज कराने के लिए उनके बेटे कामरान उर्फ चश्मी 32 वर्ष  तथा आसिफ 45 वर्ष तथा रिश्तेदार मसवानी निवासी अरशद 32 वर्ष पुत्र जलील  के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही कार बछरावां -लालगंज मुख्य मार्ग पर बरवलिया गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक अरशद,  कामरान उर्फ चस्मी और जिया खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई। जबकि आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आसिफ को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिवारीजनों को घटना की सूचना देते हुए शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी खीरो पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व रिस्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन शवों का पोस्ट मार्टम नही कराना चाहते थे, जिसके लिए वह सीएचसी खीरो में क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक से अनुरोध करने के बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद उनकी पहचान करा ली गयी है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल आसिफ का इलाज सीएचसी लालगंज में चल रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed