वकीलों और पुलिस में भिड़ंत, चले ईंट-पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जिले बहराइच में बार एसोशिएशन चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार देर रात वकीलों और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। जिससे इलाके में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई।
गौरतलब है कि शनिवार को दीवानी कचहरी में बार एसोसिएशन का चुनाव है। जिसके लिए वकील अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
वकीलों का हुजूम अस्पताल चौराहे पर था तभी एसपी अपने काफिले के साथ पहुंच गए। वकीलों के मुताबिक एसपी ने अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसके वकील आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में झड़प हुई और ईंट पत्थर भी चल गए।
मामला बिगड़ते देख एसपी खिसके
मामला बिगड़ता देख एसपी मौके से खिसक गए। उन्होंने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया।