फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pv sindhu meets sahara india chairman subrata roy

रजत विजेता पीवी सिंधू ने की सहारा इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात

Fri, 04 Nov 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu meets sahara india chairman subrata roy
पीवी सिंधू - फोटो : amar ujala

‘टोक्यो ओेलंपिक में अभी काफी समय शेष है। फिलहाल मेरा ध्यान आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना है, ताकि निरंतरता कायम रखते भविष्य की तैयारियों को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन


मेरा लक्ष्य लोगों की कसौटी पर खरा उतरना है। इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगी।’ रियो ओलंपिक की बैडमिंटन एकल स्पर्धा का रजत जीतने वाली पीवी सिंधू बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


यहां उन्होंने सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सुब्रत राय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इंडियन बैडमिंटन में लीग में अवध वॉरियर्स टीम से जुड़ी होने के कारण यहां आकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लखनऊ में कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है और यहां के दर्शक भी मुझे बहुत पसंद आते है। इसलिए यहां से मेरा नाता जुड़ा रहेगा। उधर, सिंधू के साथ आए कोच एवं पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद ने कहा कि जूनियर शटलरों का बेस कैंप होने के कारण लखनऊ आज भारतीय बैडमिंटन जगत का जाना माना नाम बन चुका है।


तमाम शटलर यहां से खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई सफलताएं हासिल कर रहे है। इस अवसर पर उन्होंने सहारा इंडिया परिवार से खिलाड़ियों को मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed