{"_id":"599718254f1c1b72658b45a3","slug":"purnima-shukla-suspended-in-deaths-in-gorakhpur-medical-college-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हादसे में प्रिंसिपल की पत्नी पूर्णिमा शुक्ला भी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हादसे में प्रिंसिपल की पत्नी पूर्णिमा शुक्ला भी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल राजीव मिश्रा की पत्नी पूर्णिमा शुक्ला को भी निलंबित कर दिया है। जांच समिति ने प्रथम दृष्टया उन पर लगे आरोप सही पाए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में कमीशनबाजी का खेल सामने आ रहा है। इसमें पूर्णिमा शुक्ला का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में पूर्णिमा शुक्ला का ही राज चलता था।
विज्ञापन
वे खुद ही बाबुओं से लेकर अफसर तक को डील करती थीं। लिक्विड ऑक्सीजन की खरीद में भी कमीशनबाजी की बात सामने आ रही है। इसी के चलते सप्लायर को पेमेंट नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
खुद मेडिकल कॉलेज के कई कर्मियों ने पूर्णिमा शुक्ला की शिकायत की थी। इस ममले में आयुष विभाग ने विशेष सचिव यतीन्द्र मोहन, निदेशक विनोद कुमार विमल व संयुक्त सचिव ऋषिकेश दुबे की तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। जांच समिति ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर जाकर शिकायत करने वालों से बात की थी। सभी कर्मियों ने पूर्णिमा शुक्ला के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि की। कर्मियों ने कमीशन के खेल का खुलासा किया।