{"_id":"64410a538b46bfbeed0548f4","slug":"pune-gorakhpur-weekly-special-train-will-run-from-21-april-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weekly special train: 21 अप्रैल से चलेगी पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल, एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weekly special train: 21 अप्रैल से चलेगी पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल, एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच होंगे
Thu, 20 Apr 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Apr 2023 03:18 PM IST
सार
पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन चलाने को लेकर समय जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस वीकली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन 21 अप्रैल से 17 जून तक अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल 21, 28 अप्रैल व 5, 12, 19, 26 मई एवं 2, 9, 16 जून को पुणे से शाम सवा चार बजे चलकर अगली शाम सवा चार बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां से चलकर रात नौ बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छोटे दल भी आजमाते हैं दांव, पर जमा नहीं पाते पांव, जानें - 2017 में कैसा था प्रदर्शन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बागियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर हाल में मनाकर नामांकन वापस कराएं
वापसी में गोरखपुर-पुणे वीकली स्पेशल 22, 29 अप्रैल व 6, 13, 20, 27 मई एवं 3, 10, 17 जून को गोरखपुर से रात 11.25 बजे चलकर सुबह 4.40 बजे चारबाग स्टेशन तथा अगली सुबह सवा सात बजे पुणे पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच रहेंगे।