फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav 2017 vs 2023: Performance Of Small Parties In UP Urban Local Body Elections News in Hindi

UP Nikay Chunav: छोटे दल भी आजमाते हैं दांव, पर जमा नहीं पाते पांव, जानें - 2017 में कैसा था प्रदर्शन

Thu, 20 Apr 2023 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav: यूपी के निकाय चुनाव में छोटे दल मजबूत उपस्थिति नहीं दर्ज करवा पाते हैं। वर्ष 2017 में किसी भी छोटे दल को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। वहीं, कई बड़े समेत छोटे दलों के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2017 vs 2023: Performance Of Small Parties In UP Urban Local Body Elections News in Hindi
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह छोटे दलों ने पिछले नगर निकाय चुनाव में भी उम्मीदवार उतारे थे, पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे तमाम छोटे दल हैं, जिनके उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा पाए थे। इनसे बेहतर प्रदर्शन तो निर्दल उम्मीदवारों का रहा। इस बार के चुनाव में कई छोटे दल नई ताकत से फिर से मैदान में हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में करीब आधा दर्जन छोटे दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारे थे लेकिन एक भी सीट पर उनका खाता नहीं खुल पाया। निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष की एक भी सीट पर चुनाव नहीं जीते थे। अलबत्ता नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्षद के एक या अधिकतम दो सीटें ही जीत पाए थे। जबकि निर्दलीयों ने नगर निगम में पार्षद के 225 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर हाल में मनाकर नामांकन वापस कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निगम चुनाव में सपा ने फोड़ा 'बम', सियासी हालात ने बदले समीकरण, प्राथमिकताएं और जातिगत आधार


इसी प्रकार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष के 43 और पार्षद के 3379 सीटों के अलावा नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 182 और सदस्य के 3,876 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया था। निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी छोटे दलों की जमानत जब्त हो गई थी।

कांग्रेस जैसे कई बड़े दल भी नहीं दिखा पाए थे करिश्मा
पिछले निकाय चुनाव में छोटे दल ही नहीं, कई बड़े दल भी कोई खास उपलब्धि नहीं हासिल कर पाए थे। कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल ने महापौर के चुनाव में मात्र 8.46 प्रतिशत, पालिका परिषद में 4.55 और पंचायतों में 3.88 प्रतिशत वोट हासिल किया था। यही स्थिति आम आदमी पाटी की भी रही। आप को नगर निगम में 0.03, पालिका परिषद में 0.13 और पंचायतों में 0.11 प्रतिशत ही वोट मिले थे। हालांकि बसपा ने नगर निगम में महापौर के दो सीटों पर कब्जा जरूर किया था लेकिन वोट प्रतिशत के लिहाज इसका प्रदर्शन भी उल्लेखनीय नहीं रहा। बसपा को मात्र 12.05 प्रतिशत ही वोट मिले थे। इनके अलावा भाकपा (मार्क्सवादी) को 0.02 प्रतिशत और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 0.29 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में छोटे दलों को मिले मतों का प्रतिशत
पार्टी  नगर निगम  पालिका परिषद पंचायत
राष्ट्रीय जनता दल 0.00 0.46 0.11
शिवसेना 0.08 0.08 0.02
राष्ट्रीय लोकदल  0.31 0.23 0.63
सुभासपा 0.00 0.00 0.17
बहुजन मुक्ति पार्टी  0.00  0.00 0.00
हिन्दुस्ता निर्माण दल 0.00  0.02 0.00
स्वतंत्र जनता राज पार्टी 0.00 0.51 0.02
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल  0.00 0.08 0.00
पीस पार्टी 0.00  0.02 0.46

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed