फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Puja special trains started for Vadodara and Pune

Lucknow News: वड़ोदरा व पुणे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू

Sun, 28 Sep 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Puja special trains started for Vadodara and Pune
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए गुजरात के वड़ोदरा के लिए स्पेशल ट्रेन शनिवार से शुरू कर दी गई। 09111 पूजा स्पेशल 29 नवंबर तक हर शनिवार को वड़ोदरा से शाम सात बजे चलकर अगली शाम 05:30 बजे मानकनगर व 5:52 बजे बादशाहनगर से होते हुए गोरखपुर रात 11:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 09112 पूजा स्पेशल गोरखपुर से 29 सितंबर से पहली दिसंबर तक हर सोमवार को सुबह पांच बजे चलकर सुबह 10:02 बजे बादशाहनगर, 10:35 बजे मानकनगर होते हुए अगली सुबह आठ बजे वड़ोदरा पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड के दो, थर्ड एसी व स्लीपर के छह-छह व जनरल के पांच कोच होंगे।
विज्ञापन


ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल भी शनिवार से शुरू कर दी गई। यह 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 6:50 बजे पुणे से चलकर लखनऊ अगली सुबह दस बजे पहुंचेगी। शाम चार बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01416 पूजा स्पेशल गोरखपुर से 28 सितंबर से पहली दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे चलकर लखनऊ रात 10:30 बजे पहुंचकर अगली सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के छह, जनरल के छह, एसी के चार कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed