{"_id":"6405d94e62f31106180cd8a9","slug":"public-holiday-should-be-on-9-march-for-holi-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parishadiya schools: परिषदीय विद्यालयों में हो 9 मार्च को सार्वजनिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parishadiya schools: परिषदीय विद्यालयों में हो 9 मार्च को सार्वजनिक अवकाश
Mon, 06 Mar 2023 05:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार 9 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी करें।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के अवकाश सूची में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा होली का अवकाश 7 व 8 मार्च को घोषित किया गया है, जबकि प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों के अवकाश तालिका में 9 मार्च को स्थानीय स्तर अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश के दर्जनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में 9 को स्थानीय अवकाश घोषित करते हुए समस्त विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किए गए हैं, जिससे पूरे प्रदेश में एक रूपता नही बन पा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार 9 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी करें।
विज्ञापन