{"_id":"618a5dc82d417d443035949a","slug":"public-holiday-declared-on-chhath-parv","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व: 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सचिवालय ने जारी किया शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व: 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सचिवालय ने जारी किया शासनादेश
Tue, 09 Nov 2021 10:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:12 PM IST
सार
छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का शासनादेश यूपी सचिवालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
chhath pooja
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा पर्व के मद्देनजर बुधवार को सचिवालय बंद रहेंगे। इसके अलावा जिन जिलों में यह पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, वहां के जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश पर सचिवालय प्रशासन व सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी छुट्टियों की सूची में छठ पर्व पर छुट्टी निर्बंधित अवकाश के रूप में शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन, समस्त विभागाध्यक्षों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने कहा है किजिन जिलों में छठ पूजा पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, उन जिलों में डीएम स्थानीय अवकाश घोषित करेंगे। साथ ही, जहां डीएम छठ पूजा को अवकाश घोषित करेंगे यदि वहां पांच दिवसीय कार्य दिवस वाले कार्यालय स्थित हैं, तो ऐसे कार्यालयों में भी निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1981 के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन विभाग ने भी सचिवालय में सार्वजनिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 9 नवंबर के क्रम में आगामी 10 नवंबर 2021 को नेशनल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतः सभी शासकीय कार्यालय, संस्थान ,बैंक, ट्रेजरी इत्यादि बंद रहेंगे।
विज्ञापन