फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pubji addicted depressed youth found outside his house bled

पबजी से अवसादग्रस्त युवक मिला घर के बाहर लहूलुहान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
pubji addicted depressed youth found outside his house bled
लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में ऑनलाइन गेम पबजी खेल-खेलकर अवसाद का शिकार मो. हसन (24) बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। युवक को देखकर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मो. हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी हालत में सुधार आया। एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, परिजनों ने बताया कि युवक पबजी का आदी है और इसके चलते अवसादग्रस्त हो गया है। शायद उसने खुदकुशी की कोशिश की है। उसके कमरे से लोहा काटने वाली आरी का ब्लेड और खून बिखरा मिला है। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उधर, इलाकाई लोगों ने आपसी संघर्ष में युवक के घायल होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अजीजनगर निवासी मो. हसन के पिता मो. हसीन सऊदी में नौकरी करते हैं। यहां वह मां नसरीन और दो बहनें मरियम व सानिया के साथ रहता है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस को उसके कमरे में खून के निशान मिले। लोहा काटने वाली आरी का एक ब्लेड भी खून से सना पाया गया। छत पर भी खून के निशान मिले हैं। परिजनों ने सिर्फ इतना बताया कि मो. हसन पबजी गेम का आदी था और अवसाद का शिकार हो गया था। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी वजह से उसने खुदकुशी की कोशिश की। आसपास रहने वालों का कहना था कि मो. हसन पर जानलेवा हमला किया गया है। उसकी गर्दन, हाथों-पैरों और अन्य हिस्सों में ब्लेड से काटने के निशान हैं। कमरे से छत तक खून फैला था। सीढ़ियों की रेलिंग पर भी खून था। आशंका है कि कमरे में झगड़े के बाद उस पर हमला किया गया। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। लोगों का कहना था कि जानलेवा हमले की आशंका जताने के बावजूद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को नहीं बुलाया। एडीसीपी का कहना है कि अभी तक किसी के भी मो. हसन के साथ कमरे में होने की बात सामने नहीं आई है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed