फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Provided information on AI and supply chain management.

Lucknow News: एआई व सप्लाई चेन मैनेजमेंट की जानकारी दी

Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Provided information on AI and supply chain management.
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ‘मास्टर इन एआई एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट’ विषय पर मंगलवार को सेमिनार हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और आधुनिक सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बदलते स्वरूप से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी विभाग ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया के सहयोग से किया। सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट के विशेषज्ञ डॉ. नितिन एस. टुपे ने विद्यार्थियों को एआई आधारित सप्लाई चेन ऑपरेशंस, प्रोक्योरमेंट, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी। बदलते औद्योगिक परिदृश्य में तकनीकी दक्षता, बहुविषयक ज्ञान और डिजिटल स्किल्स विद्यार्थियों के सफल कॅरिअर के लिए महत्वपूर्ण हैं। विभागाध्यक्ष ममता शुक्ला, डॉ. मानवेंद्र सिंह, इंजी. धीरेंद्र सिंह, शिवांशी त्रिपाठी और इंजी. राशि श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed