फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distressed by a dowry harassment case, a chaat vendor hanged himself

Lucknow News: दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान चाट विक्रेता ने लगाया फंदा

Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Distressed by a dowry harassment case, a chaat vendor hanged himself
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान कृष्णानगर के हरिओमनगर निवासी चाट विक्रेता अजय गुप्ता (40) ने मंगलवार तड़के घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अजय की बहन पूजा के मुताबिक, अजय का पत्नी रानी से काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। रानी कौशांबी के मंझनपुर स्थित कामियावा बाजार की रहने वाली है। रानी ने अजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा था। दोनों का बेटा श्रेयश अजय के साथ रहता था। अजय कुछ दिनों से तनाव में थे। सोमवार को उन्होंने चाट का ठेला भी नहीं लगाया था। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठीं। भाई के कमरे की लाइट जलती देख वह उसे बंद करने पहुंचीं तो अजय पंखे से बेल्ट के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed