{"_id":"6aa076fd3d2291eee609a5bd","slug":"protest-against-waterlogging-in-faizullaganj-lucknow-news-c-13-lko1070-1910760-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
गुडंबा। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के दाउदनगर पावर हाउस के पास मुर्दहिया में जलभराव, गंदगी और बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पूजा शुक्ला ने मंगलवार शाम क्षेत्रीय लोगों के साथ पानी में उतरकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पलायन और विधायक लापता लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी की। अपने घरों के बाहर भी इसी संदेश वाले पोस्टर चस्पा किए। लोगों का कहना था कि लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। सड़कें भी जर्जर हैं। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह यहां से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे।
पूजा शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के हालात बेहद गंभीर हैं। जलभराव के कारण लोग दवा और राशन लेने तक नहीं जा पा रहे हैं। आपातस्थिति में एंबुलेंस भी यहां नहीं पहुंच सकती। उन्होंने नगर निगम, मेयर, विधायक और पार्षद पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को आम जनता की परेशानी और बेबसी दिखाई नहीं दे रही है।