{"_id":"6aa0774b42ca69b2930539d4","slug":"elderly-man-injured-in-knife-attack-dies-during-treatment-lucknow-news-c-13-lko1070-1909740-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाकू के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाकू के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। उत्तरगांव गांव में 14 अगस्त को चाकू के हमले में घायल बाबूलाल (55) की मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। बाबूलाल पर उनके बेटे शिव कुमार ने चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
हमले के बाद बाबूलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 15 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। परिजनों के मुताबिक, उनकी तबीयत सामान्य थी। 24 अगस्त को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपी शिव कुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।