फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Building material trader attacked with a rod after asking for outstanding payment

Lucknow News: बकाया रकम मांगने पर बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी पर रॉड से हमला

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Building material trader attacked with a rod after asking for outstanding payment
घायल नसरुद्दीन।
लखनऊ। पारा में सोमवार रात बकाया रकम मांगने गए बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी नसरुद्दीन पर युवक ने रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। उनके भाई मोहम्मद सैफ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिंटू शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सआदतगंज के वजीरबाग निवासी मोहम्मद सैफ के मुताबिक नसरुद्दीन ने पारा के आदर्श विहार कॉलोनी निवासी पिंटू शर्मा को मकान निर्माण के लिए उधार में बिल्डिंग मैटेरियल दिया था। पिंटू ने कुछ रकम चुका दी थी लेकिन बाकी नहीं दे रहा था। सोमवार शाम करीब सात बजे नसरुद्दीन साथी मो. सलमान के साथ बकाया मांगने उसके घर पहुंचे। आरोप है कि रकम मांगते ही पिंटू ने रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। सलमान के बीच-बचाव करने पर उनकी जान बची। आरोपी मौके से भाग निकला। सलमान ने नसरुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर में 13 टांके लगे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed